Ticker

6/recent/ticker-posts

New Zealand vs Pakistan match news

 

New Zealand vs Pakistan 3rd T20: इफ्तिखार अहमद ने जड़ा छक्का, पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया winner Pakistan.  








New Zealand vs Pakistan 3rd T20: पाकिस्तान की 


ओर से मोहम्मद रिजवान हाइएस्ट स्कोरर रहे। वह मैन ऑफ द मैच चुना गया। टिम सेफर्ट प्लेयर ऑफ द सीरीज बने।



New Zealand vs Pakistan (NZ vs PAK) 3rd T20: पाकिस्तान ने 3 मैचों की सीरीज के आखिरी टी20 में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया। इस तरह यह सीरीज न्यूजीलैंड के पक्ष में 2-1 पर समाप्त हुई। न्यूजीलैंड ने शुरुआती दोनों मैच जीते थे। नेपियर के मैकलीन पार्क में खेले गए आखिरी टी20 में पाकिस्तान के कप्तान शादाब खान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी।

न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 173 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान ने 19.4 ओवर में 6 विकेट पर 177 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। पाकिस्तान की ओर से विजय शॉट इफ्तिखार अहमद ने लगाया। उन्होंने काइल जैमिसन की चौथी गेंद पर छक्का जड़कर अपनी टीम को जीत दिलाई।



Pakistan winner for run

New Zealand vs Pakistaपाकिस्तान की ओर से मोहम्मद रिजवान हाइएस्ट स्कोरर रहे। उन्होंने 10 चौके और 3 छक्के की मदद से 59 गेंद में 89 रन बनाए। उनके अलावा मोहम्मद हफीज ने भी शानदार खेल दिखाया। हफीज 29 गेंद में 41 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 2 चौके और 3 छक्के लगाए। इन दोनों के अलावा हैदर अली ने 11, खुशदिल शाह ने 13 और इफ्तिखार अहमद ने 7 गेंदों में नाबाद 14 रन बनाए। उन्होंने ेक चौका और एक छक्का लगाया।

न्यूजीलैंड की ओर से टिम साउदी और स्कॉट कुगलेजिन ने क्रमशः 43 और 40 रन देकर 2-2 विकेट लिए। जेम्स नीशम और काइल जैमिसन क्रमशः 37 और 22 रन देकर एक-एक विकेट लेने में सफल रहे। मोहम्मद रिजवान को मैन ऑफ द मैच चुना गया। टिम सेफर्ट प्लेयर ऑफ द सीरीज बने।

15:27 (IST) comment

22 DEC 2020
रोमांचक रहा मुकाबला



पाकिस्तान का स्कोर 18.3 ओवर में 5 विकेट पर 163 रन था। उसे जीत के लिए 9 गेंदों में 11 रन की जरूरत थी। रिजवान के 58 गेंद में 89 रन थे। टिम साउदी ने 2 गेंद में 2 विकेट ले लिए थे। फहरीन अशरफ 2 और शादाब खान बिना खाता खोले आउट हुए थे। खुशदिल शाह 10 गेंद में 13 रन बनाकर आउट हुए।


पाकिस्तान ने बनाए थे 15 ओवर में 120 रन

पाकिस्तान ने 15 ओवर में 120 रन बनाए थे। मोहम्मद रिजवान ने 47 गेंद में 60 रन बनाए। खुशदिल शाह के खाते में 3 रन थे। इससे पहले मोहम्मद हफीज लगातार दूसरे मैच में अर्धशतक बनाने से चूक गए। वह 2 चौके और 3 छक्के की मदद से 29 गेंद में 41 रन बनाकर आउट हुए। उनका और हैदर अली का आउट होना एक तरह से रिप्ले था। रिजवान और हफीज ने दूसरे विकेट के लिए 49 गेंदों में 72 रन की साझेदारी की।


पाकिस्तान ने भी की थी तेज शुरुआत

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान ने तेज शुरुआत की। उसने 6 ओवर में एक विकेट पर 47 रन बना लिए हैं। मोहम्मद रिजवान ने 23 गेंद में 29 रन बनाए हैं। हैदर अली 9 गेंद में 11 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें स्कॉट कुगलेजिन ने स्थानापन्न खिलाड़ी डेरिल मिशेल के हाथों कैच आउट हुए। हैदर अली की जगह मोहम्मद हफीज क्रीज पर आए हैं। हफीज ने दूसरे टी20 में नाबाद 99 रन बनाए थे।


कॉनवे ने 39 गेंद में पूरा किया था अपना अर्धशतक

न्यूजीलैंड ने डेवोन कॉनवे के शानदार अर्धशतक की मदद से पाकिस्तान को 174 रन का लक्ष्य दिया है। न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 173 रन बनाए। कॉनवे ने 39 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह 45 गेंद में 63 रन बनाकर आउट हुए। उनके अलावा टिम सेफर्ट ने 20 गेंद में 35 रन बनाए। ग्लेन फिलिप्स 20 गेंद में 31 रन बनाकर आउट हुए।


फहरीन अशरफ ने तोड़ी कीवी बल्लेबाजी की रीढ़

न्यूजीलैंड की पारी में डेवोन कॉनवे के अलावा मार्टिन गुप्टिल 19 और स्कॉट कुगलेजिन 14 रन बनाकर आउट हुए। पाकिस्तान की ओर से फहरीन अशरफ सबसे सफल रहे। उन्होंने 20 रन देकर 3 विकेट लिए। शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ 2-2 विकेट लेने में सफल रहे। शाहीन अफरीदी ने 43 और हारिस रऊफ ने 44 रन दिए।


सूर्य के कारण रोकना पड़ा था मैच

न्यूजीलैंड ने 11.4 ओवरों में 3 विकेट पर 85 रन बनाए थे। तब तक डेवोन कॉनवे ने 18 गेंद में 17 और ग्लेन फिलिप्स ने 12 गेंद में 13 रन बनाए थे। दोनों ने 26 गेंद में 27 रन की साझेदारी कर ली थी। इस बीच सूर्य की ज्यादा रोशनी के कारण मैच रोकना पड़ा था। हालांकि, कुछ देर में ही दोबारा खेल शुरू हो गया था।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ